Home बिहार Jamui में हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो...

Jamui में हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

110
0
Accident in Jamui: One killed, two injured in collision between two bikes

मुंगेर: बिहार के जमुई जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मलयपुर थाना क्षेत्र में आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भरोसी साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जमुई-मलयपुर स्टेशन रोड पर रविवार देर रात हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सचिन कुमार और कविता कुमारी शामिल हैं, जो क्रमशः बिजुआही और उझंडी गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार अपनी साली कविता कुमारी को बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना अध्यक्ष सौरव शेखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान भरोसी साह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।