Home बिहार पुराने विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से पांच खोखा...

पुराने विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से पांच खोखा मिला—पुलिस जांच में जुटी

183
0
A young man was shot dead in a dispute, five shell casings were recovered from the scene – police are investigating.

रोहतास: रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वरुणा गांव निवासी शिवजी राय के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश राय के रूप में हुई है। जो खेती बाड़ी का काम करते थे। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है और घटना के बाद गांव में तनाव व मातम का माहौल है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक अखिलेश राय का किसी बात को लेकर पूर्व से हीं कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था।

आशंका है कि इसी विवाद में अपराधियों ने अखिलेश राय की हत्या की और फिर मौके से फरार हो गए। हालांकि अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस परिजनों से बातचीत कर अभियुक्तों की पहचान करने में जुटी है। वहीं हत्या की सूचना मिलते हीं बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

GNSU Admission Open 2026

मामले में बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि रविवार की शाम बिक्रमगंज थाने को सूचना प्राप्त हुई कि वरुणा गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते हीं बिक्रमगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखा बरामद हुआ है और पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।




GNSU Admission Open 2026