Home बिहार पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने...

पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

365
0
A young man, hurt by his wife's affair, committed suicide; family alleges murder.

बेगूसराय: बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक घाट कीर्ति टोल निवासी एक युवक ने पत्नी के प्रेम प्रसंग और अश्लील वीडियो के चलते आहत होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देश की राजधानी दिल्ली की है, जहां मृतक पांडव यादव ड्राइवरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली में युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पहुंचे और 19 सितंबर की देर शाम शव को गांव लाया गया। अगले दिन मुंगेर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के परिजन और ग्रामीण इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि मृतक की पत्नी का प्रेमी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और दबाव बना रहा था। इसी क्रम में उसने मृतक के फोन पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक निर्मल के बीच पिछले एक साल से संबंध थे। आरोप है कि मृतक की गैरमौजूदगी में दोनों की मुलाकातें होती थीं। इस दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया था, जिसे बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।

GNSU Admission Open 2026

परिजनों ने बताया कि मृतक ने करीब तीन साल पहले बाजार में एक कट्ठा जमीन पत्नी के नाम से खरीदी थी। आरोप है कि पत्नी का प्रेमी उस जमीन को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी विवाद के दौरान उसने मृतक को वीडियो भेज दिया, जिससे आहत होकर पांडव ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। घटना के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। पिता निर्धन यादव कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पत्नी भी मानसिक रूप से टूट चुकी है। इस पूरे मामले में परिजनों ने मृतक की पत्नी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


GNSU Admission Open 2026