Home बिहार एनएच-19 पर खड़े बालू लदे डंपर में ट्रक टेलर की टक्कर, टेलर...

एनएच-19 पर खड़े बालू लदे डंपर में ट्रक टेलर की टक्कर, टेलर के सहचालक की मौत

117
0
A trailer truck collided with a sand-laden dumper stationary on NH-19, killing the trailer's co-driver.

घटना में ड्राइवर समेत दो पुलिसकर्मी घायल

कैमूर। जिले के मोहनिया शहर के एनएच-19 स्थित एमपी कॉलेज गेट के सामने अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में टेलर के सह चालक की मौत हो गई जबकि ड्राइवर एवं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना करीब 4:00 बजे सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पहले बालू लदा एक डंपर ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। डंपर चालक ने डायल-112 पर फोन कर घटना की सूचना दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम डंपर के पास जांच कर रही थी, तभी पीछे से गिट्टी लदा तेज रफ्तार टेलर ने खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दिया।

GNSU Admission Open 2026

हादसे में मोहनिया थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 112 के चालक ने इसकी सूचना थाने को दी, जिसके बाद पहुंची दूसरी पुलिस टीम दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।घायलों की पहचान ध्रुव कुमार के पुत्र पीटीसी उमेश कुमार व जवाहर पासवान के पुत्र सिपाही लक्ष्मीकांत पासवान के रूप में हुई है। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गिट्टी लदे टेलर के केबिन में सहचालक फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचआई की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन मंगाकर शव को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान बीकानेर राजस्थान निवासी अख्तर के रूप में हुई है, जबकि घायल चालक विक्रम सिंह 25 वर्ष पिता सांडवा सिंह, बीकानेर राजस्थान का निवासी है। चालक ने बताया कि वह झारखंड से गिट्टी लेकर राजस्थान जा रहा था। आगे सड़क पर बालू लदे लदा हुआ डंपर खड़ा था और बालू बिखरा हुआ था, जिसके कारण ब्रेक नहीं लग सका और टेलर डंपर से टकरा गया। मोहनिया पुलिस ने शव का कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।

GNSU Admission Open 2026