Home बिहार स्कूल जा रहे छात्र को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए...

स्कूल जा रहे छात्र को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग, मचा हंगामा

443
0
A student going to school was crushed by a Scorpio, died on the spot; angry people set the vehicle on fire, causing a ruckus

बिहार: नालंदा में गुरुवार को स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया। यह घटना बिहार शरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग के परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मई पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक की पहचान मई गांव निवासी नीतीश यादव के 10 वर्षीय पुत्र जौसब कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक यात्री बस में तोड़फोड़ कर दी। जिस स्कार्पियो से छात्र की मौत हुई, उसके चालक के साथ भी

मारपीट की गई और स्कार्पियो में आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि जौसब अपने दो दोस्तों के साथ पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में छात्र को कुचल दिया, जिससे वह सड़क से दूर झाड़ियों में चला गया। जौसब एलकेजी का छात्र था और परवलपुर बाजार में पढ़ने के लिए जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परवलपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो चालक को भीड़ से बचाने का प्रयास किया। हिलसा एसडीओपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि मई पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक स्कूल के छात्र की स्कार्पियो द्वारा कुचले जाने के कारण मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

इसके बाद कुछ लोगों ने स्कार्पियो चालक के साथ मारपीट की और उसमें आग लगा दी। एक बस में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल विधि व्यवस्था सामान्य है और सड़क जाम को हटा लिया गया है।  



GNSU Admission Open 2026