Home बिहार एआईकेएमकेएस राष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार की नीतियों पर तीखा हमला, बताया गया...

एआईकेएमकेएस राष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार की नीतियों पर तीखा हमला, बताया गया किसान विरोधी

391
0
A sharp attack on the government policies in the AIKMKS national conference, termed them anti-farmer

सासाराम / जिला मुख्यालय सासाराम बुधवार को मजदूर-किसानों की एकता और नारों से गूंज उठा। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा (एआईकेएमकेएस) का राष्ट्रीय सम्मेलन न्यू स्टेडियम फैजलगंज में आयोजित हुआ। सम्मेलन से पहले रेलवे मैदान से निकला विशाल जुलूस पुरानी जीटी रोड, धर्मशाला चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कचहरी मोड़ और काली स्थान होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा।

हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने “मजदूर किसान एकता जिंदाबाद, कृषि क्रांति जिंदाबाद” के नारों से पूरे शहर को आंदोलित कर दिया। संगठन के बिहार प्रांतीय सचिव अशोक बैठा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार खेती और किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच रही है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की जमीन छीनी जा रही है, आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने की कोशिश हो रही है और उनके परंपरागत अधिकारों एवं वन संपदा को छीना जा रहा है। उन्होंने बिहार की स्थिति पर भी चिंता जताई। कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इन सभी सवालों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है और इसी उद्देश्य से यह आम सभा आयोजित की गई है।

GNSU Admission Open 2026