सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले में आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेलसंड थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अपराधियों ने रवि सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान भोरहा निवासी रवि सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि सिंह किसी काम से बेलसंड बाजार आए थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलसंड थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।







