Home बिहार मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान;...

मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; कार जलकर खाक

7
A moving XUV caught fire in Muzaffarpur, passengers jumped out to save their lives; the car was reduced to ashes.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में चलती एक्सयूवी कार अचानक आग का गोला बन गई। बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। घटना जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-पूसा रोड स्थित नरौली चौक के पास की बताई जा रही है। कार में सवार लोगों ने समय रहते गाड़ी रोककर उससे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से पूसा रोड की ओर जा रही एक्सयूवी कार में नरौली चौक के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से तेज धुआं उठने लगा और वह आग का गोला बन गई। आग लगने के बाद कार में सवार यात्री आनन-फानन में बाहर निकल गए और सुरक्षित स्थान पर चले गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण एक्सयूवी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।