Home बिहार गंगापथ पर चलती कार में लगी आग, PMCH के बाहर अफरा-तफरी मची

गंगापथ पर चलती कार में लगी आग, PMCH के बाहर अफरा-तफरी मची

255
0
A moving car caught fire on Gangapath, causing panic outside PMCH.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच के बाहर जेपी गंगा पथ पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल से बाहर निकल रहे एक डॉक्टर की कार में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पीएमसीएच के पास गंगा पथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कार से घना धुआं निकलने लगा और ऊंची-ऊंची आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

दरअसल, पीरबहोर थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पीएमसीएच गेट के ठीक सामने CNG कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पीरबहोर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ।

GNSU Admission Open 2026

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। गनीमत यह रही कि कार चला रहे डॉक्टर ने आग लगते ही तुरंत वाहन रोका और समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। इससे उनकी जान बच गई और किसी प्रकार की चोट या जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आग से कार पूरी तरह से खाक हो गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026