Home बिहार मानसिक संतुलन खो चुकी मां ने दुधमुंहे बच्चे पर किया चाकू से...

मानसिक संतुलन खो चुकी मां ने दुधमुंहे बच्चे पर किया चाकू से हमला, पति ने बताई वजह

348
0
A mother who had lost her mental balance attacked her infant child with a knife, husband told the reason

बिहार: गया में एक महिला ने अपने 15 महीने के दुधमुंहे बच्चे के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चा को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव की है। हर्षवीर (15 महीना) की हालत गंभीर बनी हुई है।  घायल बच्चा के पिता निशांत कुमार ने बताया कि घटना शनिवार की है।

वह अपनी पत्नी जुली कुमारी को चाय बनाने के लिए बोला, जिसके बाद वह किचेन में चाय बनाने चली गई। इसी बीच बच्चा भी अपनी मां के पास जा पहुंचा। तभी बच्चा की मां जुली कुमारी ने घर में रखे चाकू से बच्चा के गर्दन पर हमला कर दिया। बच्चा के रोने की आवाज सुन जब वह वहां पहुंचा तो उसके होश ही उड़ गये। बच्चा जमीन पर गिरा पडा था और खून से लथपथ था।आननफानन में बच्चे को लेकर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे     की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। पति का यह भी कहना है कि उनकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनसे बिना बताए ही उनकी शादी कराई गई थी। शादी के बाद वह कई बार घर से भी बिना बताए भाग चुकी है। मानसिक संतुलन खराब है। इस संबंध में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है।लेकिन अभी कोई आवेदन नहीं आया है।वजीरगंज थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026