Home बिहार बेटे की मौत की जांच न होने से टूटी मां, 3 महीने...

बेटे की मौत की जांच न होने से टूटी मां, 3 महीने बाद लगाई जान

208
0
A mother, devastated by the lack of an investigation into her son's death, committed suicide three months later.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में बेटे कश्यप की मौत से सदमे मां ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। लहेरियासराय स्थित माउंट समर स्कूल के हॉस्टल में तीन महीने पहले छात्र कश्यप कुमार ने पंखे से लटक कर जान दे दी थी। अब मां मनीषा कुमारी ने जहर खाकर जान दे दी है। बताया जाता बेटे की मौत के बाद मृतका न्याय के लिए भटक रही थी। बेटे की मौत पर न्याय नहीं मिलता देख जहर खाकर आत्महत्या की बात कही जा रही है।

मृतका के भाई शिवशंकर कुमार साह ने पुष्टि करते हुए कहा कि ‘उसकी बहन अपने बेटे की स्कूल में की गई हत्या के न्याय के लिए वह एसएसपी, डीआईजी पास करके थक चुकी थीं। उसने न्याय नहीं मिलता देख सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली है।’ बताया जाता है कि मनीषा कुमारी बेटे की मौत का न्याय नहीं मिलता देख निराशा और मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं। देर रात उन्हें जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें DMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की कोशिश की, लेकिन बीती देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

मृतका के भाई शिवशंकर साह और परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर न्याय और ठोस कार्रवाई होती, तो शायद यह दर्दनाक कदम नहीं उठाना पड़ता। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले की आगे की जांच की मांग उठ रही है। मृतका मनीषा देवी अपने मायके भटियारी सराय में रहती थीं। वहीं पर उसने जहर खाया और इलाज के दौरान मौत हुआ। राजद नेता व समाजसेवी उमेश सहनी ने कहा कि मृतका मनीषा कुमारी बेटे की स्कुल हुई मौत के लिए न्याय की गुहार लगा रही थी। लेकिन न्याय नहीं मिलता देखकर उसने आत्महत्या कर ली है। मनीषा की मौत पर उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा की इस मौत सिस्टम पूरी तरिके से फेल साबित हुआ है।

GNSU Admission Open 2026