Home बिहार कटिहार के कुरसेला हाट बाजार में लगी भीषण आग, सभी दुकानों जल...

कटिहार के कुरसेला हाट बाजार में लगी भीषण आग, सभी दुकानों जल कर हुई राख

134
0
A massive fire broke out in the Kursela Haat Bazaar in Katihar, burning all the shops to ashes.

कटिहार। बड़ी खबर बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला से आ रही है, जहां रविवार की शाम नया हाट बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद ही मिनटों में दुकान-दर-दुकान इसकी चपेट में आती चली गई और देखते ही देखते डेढ़ सौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

अधिकांश दुकानें और उनमें रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई, चारों तरफ घना धुआं और आसमान छूती लपटें दिखाई दे रही थीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर विस्फोट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नया हाट में किराना, रेडीमेड कपड़ा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल की कई दुकानें संचालित थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कई दुकानदारों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण बाजार के अंदर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटिहार और नवगछिया से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। राहत और सहायता को लेकर भी स्थानीय स्तर पर मांग उठने लगी है।

GNSU Admission Open 2026