Home बिहार लव स्टोरी बनी गोलीकांड की वजह, दोस्ती टूटी तो चली गोलियां– दो...

लव स्टोरी बनी गोलीकांड की वजह, दोस्ती टूटी तो चली गोलियां– दो घायल

285
0
A love story led to a shootout, and when a friendship broke down, two people were shot – two injured.

छपरा: बिहार के सारण जिले में प्रेम प्रसंग ने एक बार फिर दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया। अवतार नगर थाना क्षेत्र के गढ़वाल दुर्गा मंदिर के पास शनिवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दोस्तों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगने से घायल युवकों की पहचान विश्वजीत कुमार उर्फ करीमन (25) और प्रकाश कुमार सिंह (22) के रूप में हुई है। प्रकाश के पेट में जबकि विश्वजीत के पैर में गोली लगी है। दोनों को पहले दिघवारा PHC में भर्ती कराया गया, जहां से प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक अपने एक दोस्त राहुल सिंह और छपरा निवासी एक अन्य युवक के साथ छठ पूजा के दौरान मिले थे।

GNSU Admission Open 2026

इसी दौरान एक युवती को लेकर विवाद शुरू हुआ जो शनिवार शाम फिर भड़क उठा। गढ़वाल दुर्गा मंदिर के पास जब चारों आमने-सामने आए, तो कहासुनी के बाद राहुल और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी कुमार आशीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एसएसपी ने बताया कि मौके से कारतूस के खोखे और खून के धब्बे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026