Home बिहार भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार

137
0
A large quantity of arms and ammunition recovered, one arrested

पटना। बिहार में पटना जिले के केवड़ा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, परिचय कुमार ने बताया कि आज सुबह केवड़ा ओपी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोलीबारी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

इस सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस एवं पिपरा थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण एवं तलाशी के क्रम में अभियुक्त अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

उसके पास से एक देशी रायफल, एक देशी कार्बाइन, एक पिस्तौल, 341 कारतूस, तीन मैगज़ीन, दो वॉकी-टॉकी, चार पिस्तौल कवर बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त कारतूस नागालैंड से लाए गए थे। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026