Home बिहार नकली आभूषण को असली आभूषण बता कर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

नकली आभूषण को असली आभूषण बता कर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

249
0
A fraudster who sold fake jewellery as genuine was arrested.

सासाराम। नकली आभूषण को असली सोने का आभूषण बता कर ठगी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड स्थित नूरानगंज निवासी बजरंगी सेठ के 40 वर्षीय पुत्र शंभू सेठ बताया जाता है। शंभू सेठ सासाराम एसबीआई के पास नकली आभूषण को असली आभूषण बता कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था। लोगों को शक होने पर इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शंभू सेठ को अपने हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू कर दी। शंभू सेठ दो सोने का कड़ा लेकर उसे बेचने का प्रयास कर रहा था जो कि नकली था। पुलिस ने उस कड़ा का जांच करवाया तो वह नकली निकला। लोगों को ठगी करने के आरोप में पुलिस ने शंभू सेठ को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास मौजूद नकली आभूषण को भी जप्त कर लिया। बताया जाता है कि शंभू सेठ के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे जो मौका देख फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि ऐसे लोगों का एक गैंग है जो बैंकों के आस पास भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। सासाराम नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सोने जैसा पीले रंग का डुप्लीकेट आभूषण का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में पूर्व में भी सासाराम थाना कांड संख्या- 468/25 दिनांक 17/06/25 दर्ज किया गया था, जिसमें तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में भेजा गया था उस केस में भी इन लोग की संलिप्तता थी।

GNSU Admission Open 2026