Home बिहार थैलेसीमिया से पीड़ित दो नन्हे बच्चों के लिए रक्तदान कर मानवता की...

थैलेसीमिया से पीड़ित दो नन्हे बच्चों के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल बने ब्लड बैंक कर्मी

197
0
A blood bank worker became an example of humanity by donating blood for two children suffering from thalassemia.

रोहतास (सासाराम)। सासाराम में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। एक ही परिवार के दो नन्हे बच्चे, जिनकी आयु क्रमशः 1 वर्ष एवं 2 वर्ष है, मेजर थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और उन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। बच्चों के पिता द्वारा इसकी सूचना सामाजिक संस्था सबल एनजीओ को दी गई, जिसके बाद संस्था ने तत्काल सहयोग की पहल की।

सबल एनजीओ के रक्तदान शिविर से प्राप्त रक्त सासाराम स्थित निजी रक्तदान केंद्र पूनम ब्लड बैंक में उपलब्ध था। वहां संपर्क करने पर ब्लड बैंक में सेवा दे रहे दो कर्मियो विजय कुमार पटेल एवं शंभू कुमार यादव ने स्वयं आगे आकर रक्तदान कर इन बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए सराहनीय कदम उठाया। उनके इस मानवीय कार्य ने समाज में सेवा और सहयोग की नई प्रेरणा दी है।

GNSU Admission Open 2026

रक्तदाताओं ने इस अवसर पर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सबल एनजीओ के हर हाथ रक्तदान अभियान को बढ़ावा दें और जब भी किसी का जीवन बचाने का अवसर मिले, इसे ईश्वर का आशीर्वाद मानकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। सबल एनजीओ ने दोनों रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

GNSU Admission Open 2026