Home बिहार जमीन विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध की कुदाल से हत्या, चार आरोपी...

जमीन विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध की कुदाल से हत्या, चार आरोपी नामजद

212
0
60-year-old man murdered with a spade over land dispute, four accused named

पूर्णिया: पूर्णिया में जमीन के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद ने एक परिवार के लिए ऐसी खूनी दास्तान लिख दी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पूर्णिया जिले के कुंवारी सातमी बीन टोला स्थित  घर में घुसकर 60 वर्षीय सकलदेव महतो की कुदाल से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी।  इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और भय का माहौल व्याप्त हो गया। सभी आरोपी कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के कलीसिया गांव की रहने वाला है। मृतक सकलदेव महतो की पुत्री रूबी देवी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विवादित जमीन को उनके पिता ने काबाला के आधार पर वैध रूप से खरीदा था।

इसके बावजूद, दूसरे पक्ष के लोग लंबे समय से इस जमीन पर अतिक्रमण करने की नीयत से उन पर दबाव बना रहे थे। रूबी देवी के अनुसार, रविवार को यह तनाव हिंसक रूप ले लिया। कटिहार निवासी सुदामा मंडल और उनके चार पुत्र मंचन मंडल, हरि मंडल, पलटू मंडल और लालू मंडलने उनके घर में धावा बोला। रूबी देवी ने चीखते हुए बताया कि पिता ने विरोध किया तो पांचों आरोपितों ने मिलकर कुदाल जैसे धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार किए और उन्हें मौके पर ही मार डाला।” आनन-फानन में घायल सकलदेव महतो को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

पीड़ित परिवार का दुःख उस वक्त और गहरा हो गया, जब पता चला कि मृतक सकलदेव महतो के दोनों पुत्र अर्जुन महतो और गोलू महतो करीब 15 दिनों पहले ही रोजगार की तलाश में केरल कमाने गए थे। पिता की हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर गम का अथाह सागर टूट पड़ा है और मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। रूबी देवी द्वारा मुफस्सिल थाने में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।




GNSU Admission Open 2026