पटना: विधान सभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन रह गये हैं। इससे पहले एक बार फिर छह सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन छह सीनियर आईएएस अधिकारियों में दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1998 बैच के आईएस नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
अब तक वह लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पड़ पर पदस्थापित थे। आईएस नर्मदेश्वर लाल सामान्य प्रशासन विभाग में प्रदत जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। 2008 बैच के आईएएस बी. कार्तिकेय. धनजी को लघु जल संसधान विभाग का सचिव बनाया गया है। उद्योग विभाग का सचिव का भी प्रभार होगा। बी. कार्तिकेय. धनजी उद्योग विभाग के सचिव का पद भी संभालेंगे। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश कुमार सिंह को सहयोग समिति के निबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
अब तक वह निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी संभल रहे थे। इसके अतिरिक्त वह अपर निदेशक, (कार्यक्रम अनुश्रवण), बिहार विकास मिशन, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी संभल रहे थे। अब भी वह इस अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल को निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना की जिम्मेदारी संभल रहे थे।







