रोहतास जिले में खुलेगा नया सीमेंट फैक्ट्री
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। नीतीश कुमार की इस मंत्रिमंडल में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बता दें कि नई सरकार की गठन के बाद सीएम नीतीश कुमार की यह पहली बैठक थी। नए साल पर नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है. कैबिनेट ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर 694 पदों पर बहाली की स्वीकृति की है. जबकि डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली की स्वीकृति की गई. साथ ही बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.
नीतीश सरकार ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों के 534 पद एवं पौध संरक्षण निरीक्षक के 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन, पुनर्गठन की स्वीकृति दी है. वहीं, मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ 20 लाख 59000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एमओयू के लिए कैबिनेट में स्वीकृति मिली है। जिसमें 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल में से 5. 75 मिलियन एकड़ फीट बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को पानी मिलेगा.
इसके अलावा दरभंगा हवाई अड्डा के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहणकिए जाने के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता हेतु एक मोस्ट 30 करोड रुपए राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। बिहार कैबिनेट बैठक में रोहतासवासियों लिए खुशखबरी है. रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 107 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई. डालमिया सीमेंट लिमिटेड बंजारी रोहतास का विस्तार होगा. 594 कुशल एवं और कुशल कामगारों का नियोजन होगा.







