Home बिहार पोखर में डूबकर 4 साल के मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

पोखर में डूबकर 4 साल के मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

160
0
4-year-old boy drowns in pond, family in shock

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में खेलते समय एक मासूम बच्चे की डूबकर मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम छा गया। मृतक बच्चे की पहचान अयांश कुमार (4) के रूप में हुई है। अयांश के पिता हीरा कुमार और माता सलोनी कुमारी हैं। घटना जिराती टोला रोड स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास दास पोखड़ के निकट हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, अयांश की मां सलोनी कुमारी पूजा-अर्चना के लिए अपने बेटे के साथ मंदिर गई थीं। पूजा में व्यस्त रहने के दौरान अयांश खेलते-खेलते मंदिर के पास स्थित पोखर में चला गया और डूब गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग बच्चे की खोजबीन में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त खोजबीन के बाद बच्चे को डूबा हुआ पाया गया और पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर बच्चा का शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माता-पिता रो-रोकर बुरा हाल हैं। साहेबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अयांश कुमार मंदिर के पास पोखर में डूब गया था। शव को मौके से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026