Home बिहार नेताजी एक्सप्रेस से 311 लावारिस कछुआ बरामद

नेताजी एक्सप्रेस से 311 लावारिस कछुआ बरामद

166
0
311 abandoned turtles recovered from Netaji Express

सासाराम। सासाराम आरपीएफ ने नेताजी सुभाष एक्सप्रेस से भारी मात्रा में तस्करी कर के ले जा रहे कछुआ को बरामद किया है। उसकी जानकारी देते हुए सासाराम आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली कि गाड़ी सं0 12312 डाउन (नेताजी एक्सप्रेस) के आगे वाले सामान्य कोच मे कुछ बैगों में कछुआ रखे हुए हैं। प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये प्लेटफार्म सं 3 पर पहुंची नेताजी एक्सप्रेस के पहला सामान्य कोच संख्या में तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान सीटों के नीचे लावारिस हालत मे बोरे/बैग रखे हुये कछुए पाये गये। उन्होंने बताया कि यात्रियों से इसकी जानकारी भी ली गई लेकिन किसी ने बताया नहीं। बाद उक्त सभी बोरा/बैगों को खोलकर चेक करने पर उनमे जीवित कछुये पाये गये, जिस पर मौके की विडियोग्राफी करते हुये उक्त सभी बोरा/बैगों को स्टाफ की मदद से एक-एक कर कोच से नीचे प्लेटफार्म पर उतारा गया।

GNSU Admission Open 2026

सभी बोरो से कुल 311 कछुआ सामान्य प्रजाति के जीवित अवस्था मे बरामद हुये। जिन्हे सावधानी से रेसुब पोस्ट सासाराम पर लाया गया और वन विभाग सासाराम को सूचित किया गया। वही सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को सभी कछुए सुपुर्द कर दिए गए। आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी कछुए की अनुमानित कीमत 3 लाख से अधिक बताई जाती है।

GNSU Admission Open 2026