Home बिहार अनुकंपा के आधार पर 18 लोगो को मिली नौकरी

अनुकंपा के आधार पर 18 लोगो को मिली नौकरी

172
0
18 people got jobs on compassionate grounds

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला अनुकम्पा समिति / जिला चयन समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करने हेतु प्राप्त कुल 18 मामलों का निष्पादन किया गया तथा संविदा के आधार पर नियोजन एवं संविदा अवधि विस्तार के कुल 15 मामलों का निष्पादन किया गया।

उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक निर्माण पथ प्रमण्डल डिहरी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026