Home बिहार आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

138
0
15 minor girls rescued after raid on orchestra group

छपरा। बिहार में सारण जिले के महिला थाना की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर रिविलगंज और कोपा थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से प्राप्त पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिया था कि वे पुलिस बल के साथ रिविलगंज और कोपा थाना के साथ मिलकर आर्केस्ट्रा ग्रुप पर छापेमारी करें।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि इस निर्देश के आलोक में छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश और असम की एक- एक, पंजाब और पश्चिम बंगाल की चार, बिहार की तीन और ओडिशा की दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मौके से आर्केस्ट्रा संचालक दीपक कुमार यादव, हरिशंकर मांझी, संजीत कुमार मांझी, गोविंद कुमार यादव, संदीप यादव, विनय ठाकुर और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

GNSU Admission Open 2026