Home बिहार वैशाली में एटीएम काटकर 13.70 लाख की चोरी, SIT जांच में जुटी

वैशाली में एटीएम काटकर 13.70 लाख की चोरी, SIT जांच में जुटी

296
0
13.70 lakh stolen by breaking ATM in Vaishali, SIT starts investigation

वैशाली: हाजीपुर जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित बागमल्ली गांव में देर रात बदमाशों ने एक बड़ा वारदात को अंजाम दिया। गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने 13 लाख 70 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन टूटी हुई देखी, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बैंक अधिकारियों के अनुसार, उक्त एटीएम में मंगलवार को ही करीब 4 लाख रुपये डाले गए थे, जबकि मशीन में पहले से भी रकम मौजूद थी।

बताया गया कि रात में गश्ती के दौरान पुलिस की एक टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी और वाहन लेकर छपरा की दिशा में फरार हो गए। पुलिस ने उनका करीब पांच किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। वैशाली के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। यह टीम घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वैशाली से लेकर सारण (छपरा) जिले तक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बैंक अधिकारियों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


GNSU Admission Open 2026