Home खेल टी-20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया जीत के बाद BCCI ने घोषित...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया जीत के बाद BCCI ने घोषित किए 131 करोड़ रुपये

48
0
T20 World Cup 2026: BCCI announces Rs 131 crore after Team India win

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए कुल 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इससे पहले 2024 में भी यह खिताब जीता था। वहीं, कुल मिलाकर भारत अब तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार यह ट्रॉफी जीत चुके हैं अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन खेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह पहली बार भी है जब भारत ने अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह ट्रॉफी जीती थी। पूरे टूर्नामेंट में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा।

उन्होंने 317 रन बनाए और 193.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 77 रन की पारी और फाइनल में लगाया गया अर्धशतक टीम की जीत में अहम साबित हुआ। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक लगाए और नौ विकेट हासिल किए। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ मैचों में 14 विकेट लिए और फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। टीम ऑफ द टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और लुंगी एनगिडी, इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल राशिद, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर तथा जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी को भी जगह मिली है। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि भारत को खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह नहीं मिली। वहीं फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड और ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026