सासाराम। स्थानीय फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम के खेल भवन में जूनियर बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोहतास जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से कुल 17 बालिकाओं का चयन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए संघ के कोषाध्यक्ष सह शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता में रोहतास जिले के लगभग सभी प्रखंडों से आई 100 से अधिक बालिका कबड्डी खिलाड़ियों के बीच मैच करवाया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो आगामी जोनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। चयनित होने वाली खिलाड़ियों में रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, रौशनी कुमारी, दुर्गा कुमारी (सभी सासाराम), सुरभि कुमारी, संजना कुमारी, रंजू कुमारी, सलोनी कुमारी (सभी तिलौथू), रौशनी कुमारी, अंशु कुमारी, रुचि कुमारी, खुशी कुमारी, अंजलि कुमारी, फातमा खातून, कुमारी मलिका (सभी दावथ), बादल कुमारी (बिक्रमगंज), रिंकी कुमारी (सझौली) शामिल है। वही चयन प्रतियोगिता में दिलीप कुमार (कोच), पवन कुमार (शारीरिक शिक्षक), अमित कुमार, हमजा, पूनम कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।







