Home खेल जमुहार में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

जमुहार में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

19
0
  • पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

सासाराम। रोहतास जिला के जमुहार स्थित उच्च विद्यालय जमुहार में बुधवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे यंग ब्लड एसोसिएशन क्लब के लोगों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य मकसद ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना है। वही मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने इस प्रतियोगिता के लिए आयोजकों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन लगातार होना चाहिए ताकि युवाओं का रुझान खेल के प्रति बढ़े।

साथ ही उन्होंने कहा कि जमुहार में एक खेल विश्वविद्याल खुले इसके लिए भी वो लगातार कोशिश कर रहें है। इससे रोहतास ही नहीं बल्कि जमुहार का भी नाम रौशन होगा। गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि आज खेल के प्रति युवाओं का रुझान कम देखा जा रहा है जबकि खेल में बहुत सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार खेल को बढ़ावा दे रही है और खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को नौकरी भी दिया जा रहा है, इसलिए हमारी भी सोच है कि जिले के युवा भी खेल के प्रति सोचे और किसी भी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य को स्वस्थ रखता है। साथ ही साथ खेल के माध्यम से मानसिक विकास भी होता है इसलिए अपने घर के बच्चों को खेल के प्रति जरूर प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन में जो भी सहयोग होगा वे हमेशा आगे रहेंगे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026