Home खेल राजगीर में एशिया कप का फाइनल, भारत और दक्षिण कोरिया में बादशाहत...

राजगीर में एशिया कप का फाइनल, भारत और दक्षिण कोरिया में बादशाहत की जंग

388
0
Asia Cup final in Rajgir, battle for supremacy between India and South Korea

राजगीर: एशिया कप हॉकी 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज राजगीर के मैदान में खेला जाएगा। फाइनल में भारत (FIH रैंक-07) और दक्षिण कोरिया (FIH रैंक-15) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दोनों टीमों की रणनीति, ताकत और अनुभव की असली परीक्षा साबित होगा। सुपर-4 चरण में दोनों टीमों का पिछला मुकाबला 2–2 से बराबरी पर समाप्त हुआ था।

भारत के कोच क्रेग फुल्टन की रणनीति हाई प्रेसिंग और आक्रामक खेल पर केंद्रित है। पेनल्टी कॉर्नर में हरमनप्रीत और युवा जुगराज सिंह निर्णायक साबित हो सकते हैं। मिडफील्ड में हार्दिक, मनप्रीत और विवेक सागर की भूमिका अहम है। फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, मंदीप सिंह, शिलानंद और सुखजीत की मौजूदगी भारत को गोल करने में सक्षम बनाती है। गोलकीपर कृष्ण पाठक और सुरज करकरे की रोटेशन पॉलिसी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। घरेलू दर्शकों का समर्थन भारत के लिए अतिरिक्त ऊर्जा का स्रोत होगा।

हालांकि, भारत की कमजोरियों में कभी-कभी फिनिशिंग चूक और रिवर्स टॉमहॉक व सर्कल शॉट्स में सटीकता की कमी शामिल है। तेज़ काउंटर अटैक झेलते समय दबाव में आने की प्रवृत्ति में सुधार की आवश्यकता है।कोरिया की टीम अनुशासित डिफेंस, तेज़ काउंटर अटैक और पेनल्टी कॉर्नर में माहिर है। अनुभवी खिलाड़ियों की वजह से टीम दबाव में भी संतुलित रहती है। जांग जोंगह्यून, किम जुंगहून और ली नामयोंग को भारत के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। आक्रामक खेल में कमी और लगातार गोल करने में दिक्कत कोरिया की चुनौतियां हो सकती हैं।

GNSU Admission Open 2026