
IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है. टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से कैनबरा में होगा. 5 मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई चेहरे बदले गए हैं. कुछ खिलाड़ी जो वनडे में टीम का हिस्सा नहीं थे अब ऑस्ट्रेलिया में टी20 में अपना जलवा चलाते दिखेंगे. इसके साथ ही वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस टी20 सीरीज में कप्तान की भूमिका में नहीं नजर आएंगे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव पर टीम की कमान होगी. गिल बतौर उपकप्तान टीम के साथ जुड़े रहेंगे.
29 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरु हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान के रुप में सूर्यकुमार यादव नजर आएंगे. वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालने वाले युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. इसके साथ ही वनडे सीरीज की टीम से कुछ अलग होगा टी20 का स्क्वाड. इस टीम में बुमराह की भी वापसी हुई है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहने वाले भारत के स्टार बॉलर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौट आए हैं. बुमराह टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड का हिस्सा है. उनके अलावा टीम में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा भी नजर आएंगे. लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी चोट के कारण टी20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे.






