Speed ​​wreaks havoc in Kaimur: Sudden braking causes two trucks to collide, co-driver killed

कैमूर। बिहार के कैमूर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से दो ट्रकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना आज सुबह करीब सुबह 4 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना से कुछ ही दूर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पीछे से आ रही एक ट्रक ने आगे जा रही ट्रक में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिछले ट्रक के अगले भाग का परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पिछले ट्रक पर मौजुद सह चालक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चालक बुरी तरह से घायल बताया जाता है।

मृतक उतर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीन गांव निवासी राधेश्याम राम का 24 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता हैं जबकि घायल चालक सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना अंतर्गत वनगांवा निवासी सभाराज वर्म के 30 वर्षीय पुत्र संजय वर्मा बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेजा गया। घायल ट्रक चालक ने बताया कि वे लोग डेहरी ऑन सोन से ट्रक में बालू लोड कर के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जा रहें थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। चालक ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में थी और आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिस कारण उनका ट्रक आगे वाले ट्रक में जा टकराई। घटना की सूचना तत्काल मोहनिया थाना को दी गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मौके पर पहुंचे मोहनिया थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। जबकि घायल को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को लाया गया था। उसके सर में गहरी चोट लगी थी और सीने की हड्डी भी टूट गई थी। उन्होंने बताया कि प्रथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिए। वही मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है,वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।