SP inspected the venue of CM Nitish Kumar's program.

सासाराम। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का रोहतास जिला आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गई है। बता दे की 24 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास जिला के सासाराम पहुंचेंगे। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इधर अधिसूचना जारी होते ही रोहतास पुलिस प्रशासन सीएम के आगमन की तैयारी में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार सासाराम के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सोमवार को रोहतास एसपी रौशन कुमार, सासाराम एसडीएम, सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने फजलगंज स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए बताया। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार हवाई मार्ग से केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वहां से रोड मार्ग से होते हुए सभा स्थल आएंगे। वहीं केंद्रीय विद्यालय में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर बन रहे हेलीपैड का भी रोहतास एसपी रौशन कुमार ने जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार रोहतास जिले को कई सौगात दे सकते हैं। साथ ही साथ कई योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।