Saran: Three people died in a road accident

छपरा। बिहार के सारण जिले में अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि तरैया थाना क्षेत्र के तरैया गांव निवासी हरेंद्र महतो (55) रामबाग से अपनी दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तरैया – मशरक राजकीय राजमार्ग पर किसी मोटरसाइकिल सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में तरैया थाना क्षेत्र में संग्रामपुर गांव के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से संजीत नट (45) घायल हो गया था,जिसकी चिकित्सा रेफरल अस्पताल में चल रही थी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। तीसरी घटना में सोनपुर थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति लगभग (70) की मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।