Rohtas police woke up to the mass suicide attempt by the victim woman and children.

हत्या के नौ दिन बाद आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की

24 मार्च को मुरादाबाद में हसन रजा को बीच सड़क पर दिनदहाड़े पीट पीट कर कर दी गई थी हत्या

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

सासाराम (रोहतास)। जिले में पिछले 24 मार्च को जमीन के खरीद-बिक्री के मामले में दर्दनाक रूप से की गई हसन रजा खान की हत्या के बाद मृतक के पत्नी और बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से आत्महत्या के प्रयास के बाद रोहतास पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही ही। रोहतास पुलिस की फजीहत होते देख पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की है। एसडीपीओ-2 कुमार वैभव तथा एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार के मौजूदगी में सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में यह कार्रवाई की गई है।

बता दे की जमीन के खरीद-बिक्री के मामले में 24 मार्च को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने हसन रजा खान को बीच सड़क पर घसीटते हुए लाठी डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं पुलिस की निष्क्रियता को देख तीन दिन पुर हसन रजा खान की पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ सामूहिक जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसमें तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। उसके बाद कल देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी मिराज बेग तथा पप्पू बेग सहित तीन के घर में कुर्की जप्ती की कार्रवाई की है।

कुर्की के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ 2 कुमार वैभव ने बताया कि हसन रजा हत्या मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अभियुक्त फरार चल रहें थे उन्हीं की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किए जाने पर माननीय न्यायालय के आदेश पर यह कुर्की की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि साथ में एसडीपीओ 1 दिलीप कुमार भी इस कुर्की की कार्रवाई में शामिल रहें। एसडीपीओ 2 कुमार वैभव ने बताया कि साक्ष्य के तौर पर वीडियो कैमरा की निगरानी में यह कार्रवाई की गई है।