आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचे रोहतास डीएम, शिक्षा-स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
Rohtas DM reached among the tribal community, discussed education and health.

सासाराम: रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार एवं कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, नेतृत्व क्षमता और संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार और एसपी जैन कॉलेज, सासाराम से विशेषज्ञ शामिल हुए।

GNSU Admission Open 2026

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विषयों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं और बच्चों की शिक्षा तथा संरक्षण को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों तक योजनाओं और अधिकारों की जानकारी पहुंचने से उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।