रोहतास डीएम ने सुधा डेयरी प्लांट का किया औचक निरीक्षण
Rohtas DM conducts surprise inspection of Sudha Dairy Plant

डिहरी: रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने डिहरी स्थित सुधा डेयरी संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दूध की गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने मिल्क रिसेप्शन डॉक, पाश्चराइजेशन यूनिट, पैकेजिंग सेक्शन, कोल्ड स्टोरेज और गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में उन्होंने दूध के फैट और एसएनएफ की जांच प्रक्रिया की भी जानकारी ली।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पैकेजिंग और बॉटलिंग प्लांट में स्वच्छता के मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

डीएम ने दूध की आपूर्ति के दौरान कोल्ड चेन व्यवस्था को दुरुस्त रखने और बाजार में सुधा उत्पादों की कृत्रिम किल्लत नहीं होने देने पर भी जोर दिया। उन्होंने नियमित अंतराल पर गुणवत्ता की जांच कराने और प्लांट में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।