रोहतास। रोहतास के उप विकास आयुक्त सह 211 नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) विजय कुमार पांडेय को बेस्ट निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। बात दे कि रविवार को निर्वाचन विभाग की तरफ से 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्मान समारोह के अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में उन्हे चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न जिलों से आए अधिकारी उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA