Rahul Gandhi shared an old photo and wished Tejashwi Yadav on his birthday.

पटना: बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज रविवार को जन्मदिन है। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई राजनीति हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें, तेजस्वी यादव आज 36 साल के हो गए हैं। रात में तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया था।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान निकाली गई बाइक रैली की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं तेजस्वी यादव जी! आप खुशहाल रहें, तंदुरुस्त रहें। बिहार की जनता को परिवर्तन, रोज़गार, समानता और प्रगति हम ज़रूर दिलाएंगे।’

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वहीं अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- ‘बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं!’ इधर तेजस्वी का जन्मदिन मनाने के लिए पटना में राबड़ी आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। राजद कार्यकर्ता अपने नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने और शुभकामनाएं देने फूल-माला, लड्डू लेकर पहुंच रहे हैं। जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए तेजस्वी यादव ने भी सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है राबड़ी आवास पर तेजस्वी के जन्मदिन की तैयारी चल रही है। शाम को 36 पॉन्ड का केक भी काटा जाएगा।