Home बिहार कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर में मतदान, 82 उम्मीदवारों की किस्मत EVM...

कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर में मतदान, 82 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

223
0
Voting in Bhagalpur amid tight security, fate of 82 candidates sealed in EVMs

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से शुरू हो गया है। भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भागलपुर पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय चौधरी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं, पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने भी आम मतदाता की तरह मतदान किया और लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

GNSU Admission Open 2026