Home राजनिति सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या राजपूत की राजनीति में एंट्री, जानिए...

सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या राजपूत की राजनीति में एंट्री, जानिए किस सीट से करेंगी चुनाव

426
0
Sushant Singh Rajput's sister Divya Rajput enters politics, know from which seat she will contest elections

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम की चुनाव में एंट्री हो गई है। दिव्या गौतम अब बिहार चुनाव लड़ेंगी। दिव्या गौतम को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने पटना की दीघा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दरअसल महामहागठबंधन के भीतर सीटों के औपचारिक बंटवारे से पहले ही सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा और सिंबल देने का काम शुरू कर दिया है। सीपीआई (एम) ने अपने कई प्रत्याशियों को सिंबल जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें सबसे चर्चित नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम का है, जिन्हें पटना की दीघा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

सीपीआई (माले) ने घोषी सीट से रामबली सिंह, तरारी से नए चेहरे मदन सिंह चंद्रवंशी, आरा से क्यामुद्दीन अंसारी, पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ और अगियांव सुरक्षित सीट से शिवप्रकाश रंजन को टिकट दिया है। सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी के लिए कम से कम 18 सीटों पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि कुछ और सीटों पर बातचीत जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि माले के उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन दाखिल करना शुरू कर देंगे, भले ही महागठबंधन ने अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी छह उम्मीदवारों को चुनावी सिंबल दे दिया है। जिला कमेटियों ने उम्मीदवारों के नामों पर सहमति दी और राज्य सचिव मंडल को भेजा।

GNSU Admission Open 2026
  • तेघड़ा: रामरतन सिंह
  • बखरी: सूर्यकांत पासवान
  • बांका: पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार यादव
  • बछवाड़ा: पूर्व सांसद एवं विधायक अवधेश कुमार राय
  • झंझारपुर: रामनारायण यादव
  • हरलाखी: राकेश कुमार पाण्डेय

इन छह सीटों के अलावा, भाकपा ने गोह, बेलदौर और केसरिया सीटों पर भी चुनाव लड़ने की मांग कर रखी है।

GNSU Admission Open 2026