Home बिहार RJD विधायक का थाने में हंगामा: युवक की पिटाई से नाराज होकर...

RJD विधायक का थाने में हंगामा: युवक की पिटाई से नाराज होकर पुलिस पर बरसे

156
0
RJD MLA creates ruckus in police station: Angry at the beating of a youth, he lashed out at the police

सीवान: सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की पिटाई से नाराज होकर बड़हरिया के राजद विधायक बच्चा पांडे ने सोमवार को थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी की जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सनी रजक पर शराब तस्करों और अपराधियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार पचरुखी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के गुमशुदगी का मामला 12 जुलाई को दर्ज कराया गया था। इस संबंध में लड़की के पिता सुभाष पंडित ने थाना में प्राथमिकी संख्या 325/25 दर्ज कराई थी।

आवेदन में युवती के पिता ने एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया था। बताया गया कि युवती घर छोड़ने से पहले एक कागज पर यह नंबर लिखकर गई थी। उसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक मासूम अंसारी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक की पिटाई भी की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इसके बाद युवक के पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए विधायक बच्चा पांडे से मदद मांगी। विधायक सोमवार को सीधे पचरुखी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी सनी रजक को युवक को बेवजह पकड़ने और पिटाई करने को लेकर जमकर फटकार लगाई।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026