Home बिहार नीतीश सरकार का बड़ा कदम,41 प्रस्तावों पर स्वीकृति; सफाईकर्मियों के लिए अलग...

नीतीश सरकार का बड़ा कदम,41 प्रस्तावों पर स्वीकृति; सफाईकर्मियों के लिए अलग आयोग का गठन

411
0
Nitish government's big step, approval on 41 proposals; formation of a separate commission for sanitation workers

 पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने 41 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी। कैबिनेट की बैठक में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसमें पांच सदस्य होंगे, जिसमें एक महिला या ट्रांसजेंडर और चार अन्य पदेन सदस्य शामिल रहेंगे। वहीं पटना से एम्स नेशनल हाईवे 98 से दीघा रेल सह सड़क पुल से अशोक राजपथ के अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए 1368 करोड़ 46 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से सीतामढ़ी जिला में पुनौरा धाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने के लिए 120 करोड़ 58 लाख 67175 रुपए की राशि को संशोधित करते हुए मंजूरी दी गई है।

GNSU Admission Open 2026