Home बिहार RJD की करारी हार पर लालू की बेटी का बड़ा फैसला: ‘मैं...

RJD की करारी हार पर लालू की बेटी का बड़ा फैसला: ‘मैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं

339
0
Lalu's daughter takes a big decision after RJD's crushing defeat: 'I am leaving politics and family'

Bihar Politics: बिहार चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद राजनीतिक और पारिवारिक दोनों स्तरों पर बड़े असर दिखने लगे हैं. 25 सीटों पर सिमटने के बाद लालू परिवार में चल रहे तनाव अब खुलकर सामने आ रहे हैं. लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया है.रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं… और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं. उन्होंने आगे लिखा कि संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था.

बता दें कि, इसी साल 25 मई को लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया था. तेज प्रताप ने इस फैसले के पीछे सांसद संजय यादव को जिम्मेदार बताया था. बिहार चुनाव के नतीजे कल आए. तेज प्रताप को महुआ से करीब 50 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा. जबकि तेजस्वी यादव लंबी खींचतान के बाद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे RJD की हार के बाद संजय यादव पर परिवार और पार्टी में असंतोष और बढ़ गया है. तेज प्रताप ने कल शुक्रवार को ही सोशल मीडिया पर लिखा था- जयचंदों ने राजद को खोखला किया. इस कमेंट को सीधे तौर पर संजय यादव पर निशाना माना जा रहा है. उन्होंने तेजस्वी को भी फेलस्वी बताया

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026