पटना। बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच सीएम हाउस में चल रही सांसद, विधायक की बैठक समाप्त हो गई। इस दौरान मंत्रियों सांसदों एवं विधायकों ने सीएम के फैसले से खुद को दुखी बताया। सांसदो एवं मंत्रियों ने कहा कि पार्टी आपके साथ खड़ी है, क्योंकि आपने पार्टी को बनाया है तो जनता दल यू का विधान मंडल और संसद सदस्य आपके साथ है। साथ ही साथ कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सीएम नीतिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आना कि बात कही जिसे सभी ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। बताया जाता है कि कल यानी शनिवार को निशान कुमार जदयू में शामिल होंगे और पार्टी की सदस्या ग्रहण करेंगे।
बताया जाता है कि निशांत कुमार पार्टी में सक्रिय रूप से काम करेंगे साथ ही साथ पूरे बिहार का दौरा भी करेंगे। बैठक में शामिल विधायकों के अनुसार इसके लिए निशांत कुमार में अपनी सहमति दे दी। वही बैठक में नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों से कहा कि मैं हूं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा है कि मैं बिहार में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम देखता रहा हूं। राज्य सभा जाने के बाद भी पार्टी और आपकी जो भी परेशानी रहेगी उसे मै देखूंगा। साथ ही विकास संबंधी जो कार्य होंगे इन तमाम चीजों से हम आपसे सीधे संवाद में रहेंगे। उन्होंने विधायकों को आश्वस्त किया कि जैसे सुख-दुख में हम कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे हैं वह हमारी पूंजी है। उसे पूंजी के साथ हम खड़े रहेंगे।







