बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है. पटना में हुई पार्टी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा हैं और कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने भाजपा पर ‘पैसे और एजेंसियों के दुरुपयोग’ का आरोप लगाया और बिहार के वोटरों से बदलाव की अपील की
अशोक गहलोत ने कहा—“हमने तेजस्वी यादव को बहुत सोच-समझकर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है. वह युवा हैं, काम करने की ऊर्जा रखते हैं. जो घोषणाएं की जा रही हैं, हम उन्हें पूरे वादे के साथ पूरा करेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की योजनाएं “कागजी नहीं, जमीनी हैं” और बिहार में जनता बदलाव चाहती है. अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस और महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव में उतर रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह की घोषणाएं की जा रही हैं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल उन्हें पूरा करेंगे. गहलोत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छठ के बाद बिहार का दौरा शुरू करेंगे और पूरी ताकत से अभियान चलाएंगे..







