Home राजनिति कांग्रेस का हमला: ट्रंप के दावों पर पीएम की चुप्पी संदिग्ध, जयराम...

कांग्रेस का हमला: ट्रंप के दावों पर पीएम की चुप्पी संदिग्ध, जयराम रमेश ने उठाए तीखे सवाल

342
0
Congress attack: PM's silence on Trump's claims is suspicious, Jairam Ramesh raised sharp questions

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय कई बार लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने यह दावा 65 दिनों में 22 बार किया है। महासचिव ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलावर को इससे संबंधित पोस्ट किया है।  जयराम रमेश ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के दावों का खुले तौर पर खंडन न करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की लगातार आलोचना की है। रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने सोमवार को नाटो के महासचिव मार्क रूट के साथ बैठक के दौरान दोबारा यही दावा किया। 

ट्रंप ने कहा कि हम युद्धों को सुलझाने में बहुत सफल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान में जिस तरह के हालात थे, उससे तो दोनों देश एक हफ्ते में ही परमाणु युद्ध में उलझ जाते। यह बहुत बुरी तरह से चल रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यापार को लाभ के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी रणनीति की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि हमने व्यापार के जरिए ऐसा किया। मैंने कहा था कि जब तक आप इस मामले को सुलझा नहीं लेते हम आपसे व्यापार के बारे में बात नहीं करेंगे और उन्होंने ऐसा किया। 



GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026