Home बिहार छपरा बनी बिहार चुनाव की हॉट सीट, खेसारी लाल और राखी गुप्ता...

छपरा बनी बिहार चुनाव की हॉट सीट, खेसारी लाल और राखी गुप्ता आमने-सामने

285
0
Chhapra becomes the hot seat of Bihar elections, Khesari Lal and Rakhi Gupta face to face

Bihar Election 2025: छपरा विधानसभा सीट इस बार चर्चा के केंद्र में है. राजद ने भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. उनकी इंट्री के बाद छपरा को अब हॉट सीट माना जा रहा है. भाजपा ने इस सीट से छोटी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है. वहीं पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में है. खेसारी के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. अब मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो ग

 छपरा शहर के थाना चौक, नगरपालिका चौक और भगवान बाजार चौक पर रविवार को अक्सर कम भीड़ दिखती है, लेकिन चुनावी मौसम में फिलहाल हर चौक-चौराहे गुलजार हैं. रविवार को दहियावां, मोहननगर, नयी बाजार, सोनारपट्टी जैसे मुहल्लों के लोग रोजाना की तरह सुबह की सैर के बाद चौराहों पर इकट्ठा थे. लोगों का कहना था कि इस बार छपरा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है. कोई भी सीधे तौर पर अपनी पसंद बताने से बच रहा था, लेकिन बुजुर्ग रामबाबू साह ने बेबाक अंदाज में कहा कि खेसारी लाल यादव के मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया है. कई लोग यह कहते सुने गये कि अंतिम समय में कई मुहल्लों के वोटरों का रुख बदल जायेगा.

GNSU Admission Open 2026



GNSU Admission Open 2026