Home राजनिति महाराष्ट में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 1425 सीट के साथ बीजेपी सबसे...

महाराष्ट में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 1425 सीट के साथ बीजेपी सबसे आगे

164
0
BJP wins historic victory in Maharashtra, leading with 1425 seats

मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की है। राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 29 नगर निगमों की सभी 2,869 सीटों का रिजल्ट आ जारी कर दिया गया है। इस चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक 1425 सीटें जीतीं हैं। जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली। वही मुंबई के BMC में 227 वार्ड के नतीजे भी शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए।

जिसमें BJP ने 89, शिवसेना ने 29, कांग्रेस ने 24, शिवसेना (UBT) ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीती हैं। जबकि AIMIM को 8, NCP को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (SP) को सिर्फ एक सीट मिली है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को ही जीत मिली है। इधर महाराष्ट में बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि राज्य के लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है।

GNSU Admission Open 2026

अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है। साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे हर उस NDA कार्यकर्ता पर गर्व है जिसने पूरे महाराष्ट्र में लोगों के बीच अथक मेहनत की। उन्होंने हमारे गठबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बात की, आने वाले समय के लिए हमारे विजन को सामने रखा और विपक्ष के झूठ का भी प्रभावी ढंग से जवाब दिया। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

GNSU Admission Open 2026