
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर बुरे फंस गये हैं. चुनाव से पहले दो राज्यों की अलग-अलग मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज पाया गया है. चुनाव पदाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है. अगर वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाते, तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है.Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार चुनाव लड़ रही जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर बुरे फंस गये हैं. निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले उन्हें नोटिस जारी किया है. निर्वाची पदाधिकारी, 209-करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, सासाराम की ओर से प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया गया है.
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को एक से अधिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम दर्ज होने की वजह से मंगलवार को नोटिस जारी किया गया. नोटिस में कहा गया है कि प्रशांत किशोर का नाम पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संत हेलेन स्कूल, बी रानीशंकरी लेन में दर्ज है. उनका नाम बिहार की मतदाता सूची में भी है.नोटिस के मुताबिक, प्रशांत किशोर का नाम बिहार के सासाराम जिले के 209-करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या-367 (मध्य विद्यालय, कोनार, उत्तरी भाग) क्रम संख्या 621 में दर्ज है. करगहर निर्वाचन क्षेत्र में उनके मतदाता पहचान पत्र की संख्या IUI3123718 है.






