Home बिहार बेतिया रिजल्ट 2025: रेणु देवी vs वसी की सीधी भिड़ंत, भाजपा बढ़त...

बेतिया रिजल्ट 2025: रेणु देवी vs वसी की सीधी भिड़ंत, भाजपा बढ़त बनाए

259
0
Bettiah Result 2025: Renu Devi vs Wasi in a straight fight, BJP maintains lead

बेतिया: बेतिया विधानसभा सीट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की सबसे चर्चित और हॉट सीटों में से एक मानी जाती है। इस सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि यहां भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मैदान में हैं, जिनके सामने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वसी अहमद चुनावी जंग लड़ रहे हैं। रुझानों में भाजपा यहां आगे चल रही है।

रेणु देवी भाजपा की उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने संगठन से लेकर सत्ता तक का लंबा सफर तय किया है। नीतीश कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई थी, जिससे उनकी प्रशासनिक पहचान और मजबूत हुई। बिहार के 38 जिलों में से एक पश्चिमी चंपारण जिला भी है। यह जिला तीन अनुमंडल और 18 ब्लाक में विभाजित है। पश्चिमी चंपारण जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें आती हैं।

GNSU Admission Open 2026

इनमें वाल्मीकि नगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया और सिकटा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। आज बात बेतिया विधानसभा सीट की करेंगे। बेतिया पश्चिमी चंपारण का एक महत्वपूर्ण भाग है। यहां पश्चिमी चंपारण का मुख्यालय भी मौजूद है। पूरे देश के साथ ही 1951-52 में ही यहां पर पहली बार चुनाव हुए थे। 

GNSU Admission Open 2026