Nitish Kumar's former minister arrived to give information about schemes for Dalits

सासाराम। स्थानीय परिषदन में जनता दल यूनाइटेड के तत्वाधान से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला जनता दल यूनाइटेड के रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा तथा जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश राम ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री माननीय संतोष कुमार निराला ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश के 115 विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर 2024 से बाबा साहब भीम संवाद रथ चलाया जा रहा था। प्रदेश की दलित जनता के उत्थान कल्याण और विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस भीम संवाद रथ का उद्देश्य पूरे प्रदेश के दलितों को जागृत करना तथा उनके राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देना था। विगत 13 मई 2025 को पटना जिले के फुलवारी विधानसभा के सकरैचा पंचायत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर इस संवाद रथ का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदैव दलितों तथा पिछड़ी जाति के लोगों को समाज के अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए उनके समग्र विकास के लिए प्रयत्नरत हैं। अपने शासनकाल के प्रारंभ से ही उन्होंने राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की स्थिति में सुधार और उन्हें सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूत करने से के उद्देश्य से एक स्वतंत्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का गठन किया। यह विभाग अप्रैल 2007 से ही कार्यरत है। इस विभाग की योजना का आकार पिछले 18 वर्षों में लगभग 44 गुना हो गया है। इस विभाग के कार्यों का लाभ पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के रूप में मिला है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए राज्य आयोग का गठन, अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना, जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय योजना, महादलित दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना, प्राके परीक्षा प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना ,मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोतर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण योजना ,सभी जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निर्माण, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बिहार जाति आधारित गणना 2022 के आधार पर बिहार सरकार के पदों एवं सेवाओं की रिक्तियोंमें आरक्षण तथा बिहार के शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन हेतु आरक्षण आदि कई ऐसी योजनाएं और कार्यक्रम है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही है। प्रेस वार्ता में अशोक प्रजापति, अलख निरंजन, डोमाराम सूरज पासी, नीलम पटेल, प्रमोद पटेल, राजेश सोनकर, उपेंद्र पटेल, संतु राम, डॉ राजेंद्र राम, अरुण राम, जमुना राम, धर्मवीर राम, सुरेश राम, मनोज राम, अजय रजक, राजेश रंजन, डॉक्टर जगजीवन भारती सहित कई अन्य उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA